GoddaNews: जिले के खेल संघ द्वारा प्रशिक्षु आई० ए० एस० ऋतुराज को सम्मानित किया गया



ऋतुराज का फोटो सम्मान करते हुए 

ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:-  समाहरणालय स्थित सभागार में प्रशिक्षु आई0 ए0 एस0 ऋतुराज को खेल संघ और खिलाड़ियों की ओर से उनके गोड्डा में बिताए कार्यकाल को लेकर आभार दिया गया। खेल संघ के द्वारा ऋतुराज को एक फोटो सम्मान भेंट की गई जिसमें खेल संघ एवं  ऋतुराज द्वारा गोड्डा जिला में बिताए गए कुछ यादगार पल थे। इस दौरान खेल संघ द्वारा ऋतुराज से पुनः गोड्डा आने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर ऋतुराज ने अपने बिताये हुए एक साल के कुछ सुनहरे पल को याद किया और उनके द्वारा किये गए कार्यों के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री ऋतुराज ने कहा कि आपके साथ बिताया गया हर एक पल यादगार था। आप सभी का सहयोग मुझे लगातार मिला। आप सभी से मैं यही कहना चाहता हूं कि अपने खेल को और बेहतर करें और जिला, राज्य तथा देश का नाम रोशन करें।
सुरजीत झा ने ऋतुराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में सभी खिलाड़ियों एवं सचिव ने काफी जोश के साथ काम किया। जिला में पहली बार फुटबॉल की राज्यस्तरीय उपविजेता टीम को उपायुक्त के द्वारा सम्मानित कराया गया| इस कार्य में ऋतुराज का बहुत बड़ा योगदान रहा। इस अवसर पर सभी खेल प्रेमियों के तरफ से एक यादगार फोटो सम्मान ऋतुराज को दिया गया। इस मौके पर मुफसिल थाना के स0आ0नि0 कन्हैया दुबे, सुरजीत झा, देवाशीष कुमार झा, संतोष निराला, शक्ति कुमार, दीपक सिंह, शैलेश सिंह, शांति मुर्मू, सबीना किस्कु, तनुजा कुमारी और यशवंत आनंद मौजूद थे।
                               
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें