Pakur News: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया
ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीते दिन गुरुवार को एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में लाई गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गश्ती टीम के दौरान एसआई संतोष कुमार सहित पुलिस बल रस्सी टोला की तरफ जा रहे थे। उसी समय रस्सी टोला के समीप एक अवैध बालू लदा ट्रक्टर वहा से गुजर रहा था। गश्ती टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एसआई संतोष कुमार ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आए। इस मामले में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें