![]() |
ग्राम समाचार,पथरगामाः- बालू के अवैध उत्खनन पर नकेल कसने हेतु पथरगामा अंचल क्षेत्र में अंचलाधिकारी राजू कमल ने विसाहा मोड़ और गांधीग्राम में चेक पोस्ट लगवाया।अंचलाधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही छापामारी के बावजूद गाहे-बगाहे सुनने में आ जाता था कि पुलिस के गश्ती वाहन की नजर बचाकर इक्का-दुक्का अवैध बालू का व्यापार चल रहा है।अवैध बालू लदे वाहनों से गाहे-बगाहे दुर्घटना भी घट रही थी।इसीलिए अंचलाधिकारी ने इन दोनों जगहों पर चेक पोस्ट बनवाकर चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया है।मौके पर दल बल के साथ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।
-: अमन राज,पथरगामा ;-


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें