Pathargama News: कोरोना वायरस के संक्रमण से देश को उबारने हेतु किया गया रूद्राभिषेक




ग्राम समाचार,पथरगामाः- गुरुवार को तुलसीकित्ता (पथरगामा) जनकल्याणेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मंदिर के पुजारी पंडित रविकांत मिश्र के द्वारा देश को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने हेतु 501 कमल के फूलों से शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया।यजमान के रूप में गोलू भगत थे।रुद्राभिषेक से पूर्व मंदिर परिसर की भली प्रकार साफ सफाई की गई थी।रुद्राभिषेक के बाद श्रृंगार पूजन किया गया।श्रृंगार पूजन के दौरान शिवलिंग के अलावे मंदिर परिसर में बने तमाम देवी-देवताओं के प्रतिमा को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।गौरतलब हो कि रुद्राभिषेक और श्रृंगार पूजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया था।
   -: अमन राज, पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें