Mihijam News (Jamtara) निर्माण कार्य मे अनिमितता को लेकर लोगो ने कराया कार्य को बंद


ग्राम समाचार मिहिजाम:
मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के हटिया रोड में जल जमाव व नाली की किल्लत को देखते हुए नाली बनाया गया साथ ही स्लैब का निर्माण भी कराया गया जो कि निर्माणधीन के समय मे ही जर्जर अवस्था में पहुँच गया। वहीं कई स्लैब टूट कर छतिग्रस्त भी हो गई है। साथी ही नाले की पानी के उचित बहाव हेतु हटिया रोड में पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। यहाँ बन रहे पुल निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घोर अनियमितता सामने आते ही स्थानीय निवासियों में रोष देखा गया। आक्रोशित निवासियों बंटू आइजक, कामेश्वर तिवारी, अमित यादव, आकाश हरि आदि का कहना है कि इस तरह पुल निर्माण कराने से कोई लाभ नहीं होगा। पुल जल्दी ही क्षतिग्रस्त हो जाएगा। स्थानीय निवासियों ने बताया मुख्य ठेकेदार कलाम अंसारी है लेकिन पेटी कॉन्टैक्ट के दायरे से गरीब सिंह नामक व्यक्ति निर्माण कार्य करवा रहा है।
मोहलबना, केलाही, मुर्गाटोना, मोइनपाड़ा, पियालसोला, कुशियाड़ा, तेतुल डंगाल आदि व कृष्णानगर, शालबगान, होमेओपेथी कॉलेज की ओर से आती-जाती मुख्य दो सड़क को जोड़ती स्थल हटिया रोड में पुल निर्माण कार्य चल रहा है। सबसे बड़ी लापरवाही यह कि निर्माण कार्य किस योजना या कितने लागत से कराया जा रहा है इसका उल्लेख कार्य स्थल पर नहीं किया गया है। जबकि इसकी सूचना कार्य स्थल पर प्राक्कलन राशि बोर्ड के माध्यम से करनी है। बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इसी संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी रामाश्रय दास व सहायक अभियंता आनंद कुमार मौके पर कार्य स्थल का जायजा लेने पहुँचे। वहीं सहायक अभियंता आनंद कुमार ने बताया की जो कमियां होगी उसे तुड़वाकर फिर से बनाया जाएगा। इस्टीमेट के सवालों पर कहा चेक करने के बाद बताया जाएगा। वहीं रॉड के थिकनेस के सवालों पर बताया की 10एमएम और 12एमएम का रॉड दिया गया था। वहीं बता दें कि इसी स्थान से होते हुए सैंकड़ों टन वजनी वाहनों का आना जाना बदस्तूर जारी रहता है। इसी स्थान से गैस सिलिंडर, सीमेंट, बालू, ईंट इत्यादि से लदा भारी वाहनों का आवाजाही होता है। वहीं निर्माणधिन स्लैब के टूटने के सवालों पर कहा अगर टूट रही है तो फिर से बनाना पड़ेगा। ठेकेदार पर अनुशासनिक कार्यवाही के सवाल पर कहा अनियमितता पाए जाने पर बिल्कुल कार्यवाही होगी। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने सहायक अभियंता को सख्त निर्देश देते हुए कहा जाँच उपरांत कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय क्योंकि यहाँ से भारी वाहनों का अवहगामन होता है। वहीं इस संबंध में नप के पूर्व उपाध्यक्ष बंटू आइजक ने कहा की जब तक स्टीमेट चेंज नहीं होता और रॉड की मजबूती पर ध्यान नहीं दिया जाता कार्य प्रतिबंध रहेगा। वही वार्ड पार्षद रफीक अंसारी ने कहा निर्माण कार्य की गुणवत्ता व मजबूती पर ध्यान देना अति आवयशक है क्योंकि यह रोज रोज नही बनता है।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें