Pathargama News: पथरगामा में बिजली का झटका लगने से मां-बेटी झुलसी



ग्राम समाचार,पथरगामाः- शुक्रवार को खेत में पटवन करने के दौरान पथरगामा के घाट कुराबा पंचायत अंतर्गत पंझरार निवासी सत्यनारायण साह की बेटी देवा कुमारी और उसकी पत्नी गुड्डी देवी बिजली का झटका लगने से झुलस गई।आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया। ऑपरेशन थिएटर में तैनात डॉ माधव झा और डॉ रोहित रंजन ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया।घटना के बारे में बताया गया कि गुड्डी देवी के द्वारा खेत को पटाने के लिए बिजली तार मेट्रो का लगाकर मोटर चलाने का कोशिश किया जा रहा था।उसी क्रम में गुड्डी देवी बिजली का शिकार बन गई और उसे बचाने गई उसकी बेटी भी उस में उलझ गई। गनीमत यह हुआ कि बिजली तत्काल कट जाने के चलते दोनों की जान बच गई।
  -: अमन राज,पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें