Sahibganj News;पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन!
ग्राम समाचार,साहिबगंज।आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएसएस यूनिट 4 साहिबगंज महाविद्यालय एवं वन प्रमंडल साहिबगंज के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम मुक्तेश्वर गंगा घाट (बिजली घाट)में एवं साहिबगंज कॉलेज केंपस में की गई।इस अवसर पर मोहोगनी,सागवान,अर्जुन,आंवला,गुलमोहर,पपीता आदि के पौधों को लगाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में एनएसएस व छात्र-छात्राओं ने काफी संख्या में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर NSS के नोडल पदाधिकारी डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि वन पेड़-पौधे जलीय जीवो एवं वन्य जीवन को बचाना हमारा पहला कर्तव्य है।आज जिस प्रकार पर्यावरण प्रकृति के साथ मानव आप्रकृतिक व्यवहार कर रहा है,वह बेहद ही दुखद है। पेड़ पौधे वन संपदा रहेंगे तभी मानव का अस्तित्व संभव है। इस अवसर पर शिक्षक दीनानाथ झा ने सबो से वृक्षों को बचाने के लिए, बर्थडे व शादी सालगिरह पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई।उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि हर मानव प्रकृति पर्यावरण व जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए समय निकाले।पूरे वर्ष जिले में वृक्षारोपण और उसकी सुरक्षा हेतु अभियान चलाया जाएगा साथ ही वन्य प्रमण्ड के सहयोग से गाभियां से पेड़ों को घेरकर पेडों के सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी।
आज पर्यावरण दिवस पर"ग्रीन सेल्फी कॉन्टेस्ट"और क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा छात्र छात्राओं के बीच पर्यावरण के महत्वों पर चर्चा की गई।साहिबगंज जिला को प्लास्टिक व थर्मोकोल फ्री जोन बनाने के लिए एनएसएस के द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य इको फ्रेंडली सखुआ के पत्तों से बने भोजन प्लेट का उपयोग अधिक से अधिक हो।इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक दिना नाथ झा,यशोवर्धन पांडे,विराज कुमार,खुशीलाल पंडित,सोनू कुमार,अनामिका कुमारी,नमिता कुमारी,रोहित यादव,सत्यम सिंह,गंगाराम,अरुण फुल हरि,कमलेश भारती आदि छात्र-छात्राएं एवं कईशिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।
।।भारती निशात।।
ग्राम समाचार, साहिबगंज।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें