ग्राम समाचार,पथरगामाः- शुक्रवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के लतौना गांव स्थित छोटा तालाब में गांव के ही बास्की सिंह के 12 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार की लाश पाए जाने से गांव में सनसनी फैल गई है।थाने में भी आवेदन में बास्की सिंह ने बताया कि शाम में काम से लौटने के बाद घर पर बेटा को नहीं पाकर पत्नी से पूछा तो पत्नी ने बताया कि दोपहर 12:00 ही को छाता लेकर छोटा पोखर की तरफ गया है और तब से वह लौट कर नहीं आया।मुझे जाने पर पोखर में प्रेम कुमार को पाया गया।आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता बास्की सिंह ने थाने में आवेदन देकर तलाब का केयरटेकर पगला मरांडी पर उसके बेटे को मार देने का आरोप लगाया है।उसका कहना है कि पगला मरांडी बच्चों को हमेशा धमकाता रहता था कि जो इस पोखर में नहाएगा वह उसे मार देगा।बास्की सिंह का कहना है कि उसी ने गुलेल से उसके बेटे को मार दिया है।पथरगामा थाना कांड संख्या 109/20 भादवि की धारा 302 के तहत पगला मरांडी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मरने के कारणों का खुलासा हो पाएगा।मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-: अमन राज,पथरगामा :-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें