Jamtara News केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त व्यवसायियों ने उपायुक्त से मिला



ग्राम समाचार जामताड़ा:
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त खुदरा व्यवसायियों को जामताड़ा जिले में भी चालू करने की अनुमति प्रदान करने को लेकर खुदरा व्यवसाई संघ उपायुक्त गणेश कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि हम सभी खुदरा व्यवसाय सरकार के लॉकडाउन संबंधी आदेशों का पालन करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठानों को पिछले लगभग 3 महीनों से बंद किए हुए हैं परंतु इतने लंबे समय तक अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने से हमारे समक्ष बेरोजगारी और भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है दुकानों में रखे सामान समय से बिक्री नहीं होने से खराब हो रहे हैं साथ ही दुकानों का किराया बिजली का बिल कर्मचारियों का वेतन और बैंक लोन का ब्याज भी देना पड़ रहा है जिसके कारण हम सभी व्यवसाई के समक्ष गंभीर परिस्थिति उत्पन्न हो गई है व्यवसाई संघ ने उपायुक्त से लॉकडाउन में सभी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए सभी खुदरा व्यवसाय तथा मनिहारी दुकान प्रिंटिंग प्रेस जूते चप्पल की दुकान गिफ्ट आइटम जेरॉक्स स्टूडियो कपड़ा दुकान सलून ठेला और चाय की दुकानों और भोजनालयों तो अगिलम संचालन हेतु अनुमति देने की मांग की है आवेदन देने वालों में खुदरा व्यवसाई संघ के उप कोषाध्यक्ष अभिजीत पाल मीडिया प्रभारी नरेश कुमार डोकानिया संगठन प्रभारी अविनाश अग्रवाल राजेश कुमार महतो महेश कुमार दुकानिया सहित अन्य मौजूद थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें