ग्राम समाचार मिहिजाम:
मिहिजाम थाना की और
से लगातार बाइक चेकिंग अभियान पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को
मिहिजाम इंदिरा चौक के पास प्रभारी सुमन कुमार के नेतृत्व में दो पहिया वाहन जाँच
किया गया। जिसके तहत बाइक में डबल लोड चलने वाले लोगो को पकड़ कर जुर्माना वसूला
गया। बताया जाता है की लॉक डाउन के मद्देनजर सरकार के आदेश पर मास्क, हेलमेट व
बाइक पर सिर्फ चालक ही चलने की अनिवार्यता को समझाने को लेकर लगातार बाइक चेकिंग
अभियान को चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान हर रोज दर्जनों गाडियों का जुर्माना किया
जा रहा है। बावजूद लोग समझने को तैयार नही है। वही प्रभारी सुमन कुमार ने बताया की
लोगो को कड़ी हिदायत के साथ जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। वही कहा की एक बाइक में
डबल लोड चलने वाले लोगो को लेकर लगातार जाँच अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ
प्रभारी ने लोगो से अपील करते हुए कहा की एक बाइक में डबल लोड न चले एवं मास्क व
हेलमेट की अनिवार्यता को समझे।
रोहित शर्मा, ब्यूरो,
जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें