Pakur News: शत प्रतिशत प्रवासी श्रमिकों का बैंक अकाउंट खोलें : उपायुक्त

टिड्डी दल को लेकर सतर्क रहें, प्रखंड स्तरीय निगरानी समिति का करें गठन
- 14 दिन पूरा करने वाले श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर से भेजें घर उपायुक्त

ग्राम समाचार, पाकुड़। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने जिले में आए सभी प्रवासी श्रमिकों का बैंक खाता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहां कि जिन श्रमिकों का बैंक खाता नहीं है। उनका बैंक खाता खोलना सुनिश्चित करें।उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने प्रवासी श्रमिकों - लोगों की विवरणी उपलब्ध कराने को ले किए जा रहे सर्वे कार्य का अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। उपलब्ध कराए गए प्रपत्र में   सभी जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित कराएं। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने वैसे श्रमिकों जिन्होंने क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है और उनका सैंपल जांच के लिए भेजा नहीं गया है। तो वैसे श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर भेजें। इस दौरान वह स्वस्थ्य हैं या नहीं इसे सुनिश्चित कर लें। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन को गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन यातायात - परिवहन में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
टीड्डी दल के आगमन को लेकर सतर्क रहें, टीम करें गठित टीड्डी दल के संभावित आगमन को लेकर प्रखंड प्रशासन सतर्क रहें। उपायुक्त ने प्रखंड स्तरीय निगरानी टीम गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त रामनिवास यादव, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता जयकिशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला योजना पदाधिकारी चंद्रभूषण तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार गौतम,  जिला सूचना पदाधिकारी ऋषि राज सिंह, सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें