Godda News : कुल्हाड़ी से अधेड़ व्यक्ति की हत्या, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। लालमटिया थाना क्षेत्र के पियारम गांव में गुरुवार को पेड़ के नीचे गहरी नींद में सो रहे पियारम निवासी 51वर्षीय संझला हाँसदा को दोपहर गांव के युवक अमित सोरेन ने कुल्हाड़ी से काट डाला।

संझला हाँसदा के पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। संझला हाँसदा खेती-बाड़ी कर घर चलाता था। गुरुवार को वह खेत की जुताई कर घर लौटा तथा स्नान कर खाना खाने के बाद घर के समीप कटहल पेड़ के नीचे खटिया लेकर सोने चला गया उसी समय पड़ोस का अमीन सोरेन कुल्हाड़ी को लेकर वहां पहुंचा और गहरी नींद में सो रहे संझला हाँसदा को काट डाला। हत्या के बाद वह डर कर बचने के लिए अपने घर में जाकर बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। ग्रामीण के मुताबिक अमीन सनकी मिजाज का है वह अक्सर शराब पीकर लोगों को जान से मारने की धमकी दिया करता था। अमीन की हरकत को लेकर पिछले कई दिनों गांव में मुखिया श्यामलाल कुमार सोरेन और ग्राम प्रधान के अध्यक्षता में पंचायती हुई थी जहां इनके पिता बेटका सोरेन को भारी पंचायत में कहा गया था कि वे अपने बेटे को धारदार हथियार रखने से मना करें। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने जानकारी दिया हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसी विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है पुलिस जांच कर रही है। हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें