Pakur News: पाकुड़िया प्रखण्ड में प्रवासी एवं निबंधित मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार देने लिए पौधरोपण जैसे निम्न योजनाएं संचालित की जा रही है

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखण्ड में प्रवासी एवं निबंधित मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर इन दिनों प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में जोरशोर से कार्य शुरू करवाया जा चुका है । दरअसल कोरोना संक्रमण से लोगों के रक्षार्थ जारी लॉक डाउन के उपरांत गरीब और मजदूर  वर्ग के लोगों की स्थिति खराब होने लगी थी । इसी को ध्यान में रखते हुए मनरेगा जॉबकार्डधारी और प्रवासी मजदूरों को नियमित रोजगार हेतु सभी अठारह पंचायतों में पौधरोपण , नाला पुनर्जीवन , डोभा , ट्रेंच कम बंड जैसी अन्यान्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं । मनरेगा के अंतर्गत चलाई जा रही इन सभी योजनाओं का सीधा फायदा निबंधित और प्रवासी मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार के रूप में मिलने लगा है । इससे उन गरीब मजदूरों को काफी राहत मिली है जो संक्रमण से बचाव हेतु महीनों से घर मे बेकार बैठे थे । वहीं सभी कार्यस्थलों पर सामाजिक दूरी के साथ साथ मास्क पहनने जैसे आवश्यक निर्देशों का अनुपालन भी ध्यान देकर  कराया जा रहा है । पाकुड़िया बी ड़ी ओ मिथिलेश कु चौधरी ने बताया कि अबतक प्रखंड भर में 30 एकड़ जमीन का चयन पौधरोपण के लिये किया जा चुका है ।  इनमें पौधरोपण  कार्य भी चालू है । एक एकड़ में 192 फलदार पौधे लगाये जा रहे हैं । स्थल का घेराव भी होगा ताकि मवेशियों से रक्षा हो सके । साथ ही टी सी बी , नाला पुनर्जीवन , डोभा , तालाब जैसी अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं जिसमे प्रवासी व निबंधित मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार मुहैया कराया जा रहा है । इधर इस बाबत ग्रामीण निबंधित मजदूर के अलावे दर्जनो प्रवासी मजदूरों ने बताया कि इन योजनाओं के चलने से हमारी बेरोजगारी काफी हद तक दूर हो चुकी है । हमलोगों को गांव के आसपास ही काम मिलने लगा है । बहरहाल मनरेगा के तहत सुनिश्चित रोजगार मिलने से मजदूरों के चेहरों पर खुशी का भाव देखा गया ।

ग्राम समाचार, अंकित भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें