Pakur News: पाकुड़ खराब प्रदर्शन करने वाले रोजगार सेवकों को बर्खास्त करने का दिया निर्देश उपायुक्त
ग्राम समाचार, पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की प्रति कार्य की समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने पंचायत वार चल रही योजनाओं व उसकी प्रगति की जानकारी क्रमवार प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज रवि से ली। उपायुक्त ने प्रखंड में पहुंचे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने को ले अब तक की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। कितने श्रमिकों को जॉब कार्ड निर्गत किया गया है और कितने को काम दिया गया है इसकी भी जानकारी ली। उपायुक्त ने खराब प्रदर्शन करने वाले रोजगार सेवकों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्य में लापरवाही करने वाले रोजगार सेवकों पर नाराजगी जताई। कहां की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को खराब प्रदर्शन करने वाले चार रोजगार सेवकों को बर्खास्त करने का अनुशंसा जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम एवाई) की प्रगति पर तेजी लाने का निर्देश दिया। कहां की लॉकडाउन के कारण आवास निर्माण कार्य लंबित हुआ है। इसमें तेजी लाएं लंबित आवासों को पूर्ण करें। इसकी नियमित निगरानी के लिए उप विकास आयुक्त रामनिवास यादव एवं डीआरडीए निदेशक राधेश्याम प्रसाद को निर्देश दिया। उपायुक्त ने पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए तीन नई योजनाओं नीलाम्बर - पीताम्बर जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना एवं वीर शहीद फोटो खेल विकास योजना समेत प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के तहत पूर्व से संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें