ग्राम समाचार नारायणपुर:
प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमलडीह में बुधवार को छात्रों के बीच मध्याह्न भोजन मद का सुखा राशन व राशि का बितरण किया गया। छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने पुस्तक भी उपलब्ध कराई। सूखा राशन वितरण में शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया। शिक्षकों ने छात्रों को घर पर ही पढ़ाई करने को कहा।कहा कि जिनके घर में अभिभावक के पास एंड्रॉयड मोबाइल है उन्हें पढ़ाई की ऑन लाइन सुविधा मिल रही है। दिए गए विषय वस्तु को पढ़े और अभ्यास करें। समय व्यर्थ में बर्बाद न करें। अनुशासन बना के रहें। बिना वजह घर से नहीं निकले। इस बाबत सहयोगी शिक्षक अमरनाथ मिश्रा एवं प्रधानाध्यापक राम सिंह, ने वीद्यार्थीयो से शारीरिक दूरी बनाये रखने और निश्चित अंतराल में साबुन से हाथ धोने, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग किए जाने की सिख दी। उन्होंने कहा कि जागरूक रहने से ही कोराना से बचाव संभव है।इस अवसर पर बिद्यालय के सचिव राम सिंह, अध्यक्ष मंजू देवी, उपस्थित थे।
अमरनाथ मिश्रा, ग्राम समाचार, नारायणपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें