Kundahit News (Jamtara) प्रवासी मजदूरों के लौटने का सिलसिला जारी

ग्राम समाचार कुंडहित:
लॉक डाउन के वजह से देश के अन्य राज्यों में रह रहे मजदूरों एवं अन्य लोगों के लौटने का सिलसिला थम नही रहा है। इसी दौरान बुधवार को देश के अलग-अलग राज्यों से आये 13 प्रवासी मजदूर कुंडहित पहुंचे हैं। जहां 9 को कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाँच के उपरांत दो को सिंहवाहिनी बालिका छात्रावास में क्वारंटाइन किया गया एंव सात को होम क्वारंटाइन भेजा गया। वही चार मजदूरों का जांच बागडेहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में किया गया,  जांच के उपरांत चारों प्रवासी मजदूरों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में भेजा गया। इस दौरान किसी से मिलने जुलने तथा कोई सार्वजनिक स्थान पर न जाने की सक्त निदेॅश दिया गया। मौके पर वीडियो गिरिवर मिंज ने कहा की बुधवार को कुंडहित सिंह वाहिनी बालिका छात्रावास से11 मजदूरों को डिस्चार्ज किया गया एवं बागडेहरी आरके प्लस टू विद्यालय से 13 मजदूरों को डिस्चार्ज किया गया. सभी का सैंपल जांच में नेगेटिव आने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें