Pakur News: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया

ग्राम समाचार, पाकुड़। ब्यूरो रिपोर्ट:-जिले के पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल के निर्देशानुसार अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार एवं थाना परिसर गेट के सामने   गहन-वाहन जाँच और मास्क पहनने को लेकर जांच अभियान चलाया गया।जहा उपस्थित थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दो पहिया, चार पहिया वाहन के आवश्यक कागजातों का जाँच किया गया।इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहन वालो को मास्क पहने रहने की अपील किया गया।साथ ही वहीं साईकल और पैदल चल रहे लोगों को रोक कर मास्क पहने की अपील किया गया। इस दौरान जो लोग पैदल, साईकल, बाइक में बिना मास्क पहने हुए घूम रहे थे।उनको मास्क या कपड़े से मुंह को ढ़कने को कहा गया।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बचाव के लिए मास्क पहनने की अपील किया गया।बाइक जाँच में कागजात नहीं दिखाने पर कई बाइक को थाना में रखा गया है। मौके पर एसआई विनोद सिंह, एएसआई योगेश प्रसाद यादव, उदय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें