ग्राम
समाचार जामताड़ा:
हेमंत
सोरेन का यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा: विधायक
राज्य
के 61000 पारा शिक्षकों का स्थायीकरण होगा। हेमंत सरकार के इस फैसले से भाजपा
वालों को सीख लेनी चाहिए और यह सोचना चाहिए की जिन पारा शिक्षकों ने पिछले 5 सालों
से भाजपा सरकार के सामने भीख मांगते रहे आज उसी पारा शिक्षकों को सरकार ने इतना
बड़ा तोहफा दिया। उक्त बातें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक जामताड़ा डॉ
इरफान अंसारी ने कहा। आगे विधायक जी ने कहा कि हेमंत सोरेन
सरकार का यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व की सरकार की बर्बरतापूर्ण रवैये
के कारण कई पारा शिक्षकों की जान चली गई.. कई लोग जेल के सलाखों के पीछे भेज दिए
तो कई मां बहनों का सुहाग उजड़ गया। भाजपा की सरकार ने 12 शिक्षकों के साथ जो व्यवहार
किया उसे पूरे देश की जनता ने देखा। शिक्षक हमारे समाज में एक ऊंचा स्थान रखते हैं
परंतु भाजपा सरकार ने सभी सीमाएं लाँघ दिया।परंतु आज हेमंत जी ने राहुल गांधी जी
के निर्देश पर ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पारा शिक्षकों को स्थायी करने का फैसला
लिया। सरकार ने मात्र 6 महीने के अंदर आज उन मारे गए पारा शिक्षकों को श्रद्धांजलि
के रूप में इतना बड़ा फैसला सुनाया। आज सचमुच
मारे गए उन पारा शिक्षकों की आत्मा को शांति मिलेगी। सरकार के इस सराहनीय
कदम को पूरा झारखंड सलाम करता है। मैं हेमंत जी को बधाई देता हूं जिन्होंने इतने
कम समय में पारा शिक्षकों के हित के लिए साहसिक कदम उठाया।
अरविंद ओझा, ग्राम
समाचर, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें