ग्राम
समाचार मिहिजाम:
मिहिजाम
थाना क्षेत्र के वार्ड 20 हँसीपहाडी नगर भवन समीप बिजली तार की चपेट में आने से एक
मवेशी की मौत हो गयी। बताया गया की हलुदकनाली निवासी केदार
यादव की भैंस घास चरने के दौरान बिजली के खंबा के पास चली गयी, जहा बिजली के तार
की चपेट में आने से भैस की मौत हो गई। वही केदार यादव ने बताया की शनिवार लगभग
11:00 बजे सुबह को अचानक हमारी भैंस खंभे के पास घास चरने गयी और उसको करंट लग गया
और उसकी मौत हो गई, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रूपए बताई जा रही है।
मौके पर
वार्ड पार्षद व स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। वही
बिजली विभाग के कर्मी अमित कुमार उक्त स्थान पर पहुँचा जहाँ स्थानीय लोगों ने आक्रोश
में आकर पिटाई कर दी। अमित ने बताया की
लोगो द्वारा मुझे सुचना प्राप्त हुई की बिजली के तारो से एक मवेशी की मौत हो गयी सुचना
पाते ही जानकारी लेने के लिए उक्त स्थान पर गया, जहा कोविड-19 के ड्यूटी के दौरान
मेरी पिटाई की गई है। जिसकी शिकायत मिहिजाम थाना को किया
गया है। वही पुल्लु यादव ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा इस तरह की घटना पहले भी
घटित हो चुकी है, जिसका आजतक मुआवजा नही मिला। सभी ओर से सिर्फ और सिर्फ अस्वासन
ही मिलता रहा।
रोहित शर्मा, ब्यूरो,
जामताड़ा


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें