Pakur News: अमड़ापाड़ा अंतरास्ट्रीय बाल श्रम निषेद्य दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक बैठक आयोजन किया गया
ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर चाइल्डलाइन झारखंड विकास परिषद द्वारा बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग को धयान में रखते हुए किया गया।उक्त बैठक में बाल शोषण करोना वायरस बच्चों के अधिकार लॉकडाउन में बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर उनसे बातचीत एवं चर्चा की गई। उनको बताया गया l विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों पर हो रहे अत्याचार शोषण को समाप्त कर एक बालमित्र समाज की स्थापना करना इस अवसर पर कमरडिहा एवं जितको के बच्चों ने भाग लिया एवं सभी ने बच्चों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई एवं अपने हक और अधिकार की बात की इस अवसर पर झारखंड विकास परिषद के मनोरंजन सिंह, फुलमनी सोरेन अजय मुर्मू, मनोज कुमार ठाकुर, थॉमस टूडू ने बारी बारी से अपने विचार को रखा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें