Pakur News: महेशपुर एसडीपीओ ने छापेमारी कर दो अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर को किया जब्त

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर एनजीटी की ओर से 10 जून से बालु का उठाव पर लगाए गए रोक के बावजूद पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों पर अवैध रूप से बालू का उठाव जारी है। वही गुप्त सूचना के आधार पर बीते कल गुरुवार देर शाम महेशपुर एसडीपीओ शशि प्रकाश ने हाथीमारा गांव के समीप छापेमारी कर दो बालू लदा ट्रैक्टर संख्या जेएच 17/के - 5378 एवं जेएच 17/के - 5936 को जब्त किया है। जब्त दोनों ट्रैक्टर को महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है। महेशपुर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि एसडीपीओ के निर्देश पर बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जब्त ट्रैक्टर की सूचना जिला खनन विभाग को दिया गया है। वही समाचार भेजे जाने तक उक्त जब्त ट्रैक्टर के मामले को लेकर शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास महेशपुर थाना पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई हेतु जुटे हुए थे।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें