ग्राम समाचार कुंडहित:
शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, लद्दाख, आसाम तथा बंगाल के सिलीगुड़ी से आए कुल 31 लोगों मे 8 को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय स्थित सेंटर में तथा 4 को बागडेहरी स्थित प्लस टू विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया। तथा 19 को होम क्वारंटाइन में भेजा गया। क्वारंटाइन किए गए 12 लोगो मे सिलीगुड़ी से 2 दिल्ली से 3 हरियाणा से 2 लद्दाख से 2 तथा असम से 3 लोग लौटे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुंडहित आए सभी 31 लोगों मे से 15 के स्वास्थ्य की जांच कुंडहित सीएससी तथा शेष 16 लोगों के स्वास्थ्य की जांच बागडेहरी पीएचसी में की गई। जांच करने के बाद इनमें से 8 को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुंडहित में तथा 4 को प्लस टू विद्यालय बागडेहरी मे क्वारंटाइन किया गया। जबकि शेष 19 को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। बहरहाल कुंडहित प्रखंड में देश के अन्य राज्यों से लोगों के लौटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें