Pakur News: महेशपुर पलसा पंचायत के मुखिया बिना ग्राम सभा कर सभी योजनाओं में कर रहे हैं मनमानी

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर प्रखंड की पलसा पंचायत के पलसा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो को आवेदन दिया है। बीडीओ को हस्ताक्षरित आवेदन देकर पलसा पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव द्वारा बिना ग्राम सभा किए मनमानी ढंग से 14 वीं वित्त आयोग के तहत योजना का क्रियान्वयन करने के संबंध में शिकायत किया है।  महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए हस्ताक्षरित आवेदन में ग्रामीण- नकिबुर रहमान, नेकबूल शेख, शाहाबुद्दीन शेख, हालिम शेख उर्फ सानाउल शेख, अलीमुद्दीन शेख, मो0 जहांगीर, महाबुद्दीन, बेलालुद्दीन शेख सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि पलसा पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा पलसा गांव में नूर मोहम्मद शेख के गढ़िया में बिना ग्राम सभा किए तथा कनीय अभियंता के बिना देख-रेख में मनमानी ढंग से घाट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पंचायत के मुखिया तथा सचिव पंचायत के सभी कार्य में इसी तरह वर्षो से मनमानी करते आ रहे हैं। इस प्रकार के योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामीणों की सहमति नहीं है। ग्रामीणों द्वारा कार्यस्थल  पर इसका विरोध करने से गांव में शांति भंग होने की संभावना है। ग्रामीणों ने बीडीओ से योजना में सूचना देकर ग्राम सभा द्वारा निगरानी समिति का अध्यक्ष एवं सचिव का चयन कराकर कार्य कराने का आदेश देने का मांग किया है।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें