Pakur News: पाकुड़िया दो प्रखंडो के साथ-साथ पश्चिम बंगाल को जोड़नेवाला गनपुरा पुल वर्षो से मेंटेन्स के अभाव में जर्जर

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड को शिकारीपाड़ा प्रखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल से जोड़नेवाले गनपुरा पुल वर्षों से मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर होता जा रहा है । पुल के दोनों ओर के एप्रोच पथ की मिट्टी  कुछ स्थानों पर धंस गई है । साथ ही पुल की रेलिंग कई जगह टूट गई है । जिस कारण उसपर से आने जाने वाले लोगों के लिये हमेशा खतरा बना रहता है । ज्ञात हो कि इस बहुप्रतीक्षित पुल का शिलान्यास झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा किया गया था ।  यह पुल आवागमन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पुल से दो प्रखंडों के अलावे लोग पश्चिम बंगाल से भी सीधे तौर पर जुड़ते हैं । गनपुरा , सपादाहा , फुलझींझरी , बाबुझूटी , खकसा , धोबना आदि गांवों के लोगों ने गनपुरा पुल के टूटी हुई रेलिंग को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अविलंब ठीक कराने की मांग की है ।

ग्राम समाचार, अंकित भगत पाकुड़िया

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें