ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर पुलिस ने बीते कल गुरुवार रोलाग्राम के समीप छापेमारी कर 3 बाइक समेत 6 क्विंटल कोयला को जब्त किया है। जब्त कोयला एवं बाइक को महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर रोलाग्राम के समीप छापेमारी कर 3 बाइक समेत 6 क्विंटल कोयला जब्त किया गया है। हालांकि इस छापेमारी से हरबार की तरह इस बार भी पुलिस को चखमा देकर कोयला माफिया भागने में सफल हो गया है।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें