Jamtara News चार बच्चों को विधायक ने लिया गोद कहां पढ़ाई लिखाई का सारा खर्च उठाऊंगा, परिवार वालों की आंखों में खुशी के आंसू छलके विधायक को लगाया गले



ग्राम समाचार जामताड़ा:
अभी अभी डॉ इरफान अंसारी मेंझिया पगड़ाडीह पहुचे। कुछ दिन पूर्व वज्रपात से अत्यंत गरीब सुहागी मरांडी की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। वह अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चे को छोड़ कर चली गई। परिवार का बुरा हाल था।लॉकडाउन के कारण परिवार वालों की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई थी।विधायक जी लगातार उनके परिवार के संपर्क में थे और हर संभव मदद करते आ रहे थे।लेकिन आज जब विधायक जी 4 लाख का चेक परिजन को सौपे तो परिवार वालों का खुशी का ठिकाना ना रहा और विधायक जी को रो कर गले लगा लिया। मौके पर विधायक जी ने कहा कि मैं चारों बच्चों को अपने पैसे से पढ़ाऊंगा। मां-बाप की कमी इन्हें कभी महसूस नहीं होने दूंगा।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें