Pakur News: महेशपुर अंचलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में मासिक बैठक किया

ग्राम सामाचार, पाकुड़। महेशपुर अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक और सहायकों के साथ मासिक बैठक किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रवासी मजदूरों को राहत सामग्री का पैकेट अपने-अपने हल्कों में राजस्व कर्मचारियों को बांटना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पेंशन का आय प्रमाण पत्र से संबंधित जितना भी फार्म प्रखंड से प्राप्त हुआ है, उसका आय प्रमाण लिखकर कार्यालय सहायक विमल के पास जमा करने का निर्देश दिया गया। नामांतरण से संबंधित रिकार्ड 24 घंटे के अंदर अंचल निरीक्षक से जांचोपरांत कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। वज्रपात से हुए मौत का रिकार्ड बनाकर यथाशीघ्र अंचल निरीक्षक के माध्यम से कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सीआई अंचल निरीक्षक सहित राजस्व उप निरीक्षक तथा सहायक उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें