Kundahit News (Jamtara) जिला समन्वयक ने किया एसबीएम के तहत शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण


ग्राम समाचार कुंडहित:
शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत छूटे हुए योग्य लाभुकों के लिए बनवाए जा रहे शौचालयों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। जिला समन्वयक अनुज कुमार द्वारा कुंडहित प्रखंड के हरियालमाटी, कालीपाथर सपसपिया, पालाजोड़ी, गड़जोड़ी, अगैया, धोबना आदि गांवो का दौरा कर छूटे हुए योग्य लाभुकों की श्रेणी में बन रहे शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाभुकों से बातचीत कर जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शौचालय निर्माण करने की बात कही। कहा की सबसे बड़ी बात शौचालय के उपयोग करने की है। अगर आप लोग शौचालय का सही उपयोग करते हैं। तभी मिशन पूरा होगा अन्यथा मिशन अधूरा रह जाएगा। उन्होंने तमाम लाभुकों से बेहतर शौचालय बनाकर उसका उपयोग करने की अपील की। मौके पर प्रखंड समन्वयक रफीक हुसैन, स्वच्छताग्राही आशीष गोप के साथ संबंधित गांव की जलसहिया में उपस्थित थी।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें