ग्राम समाचार, पाकुड़। झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रघुवर दास जी ने पाकुड़ विधानसभा की जनता को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया।झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत रैली थी।इस दौरान श्री दास ने केंद्र सरकार के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दी।राम मंदिर निर्माण, धारा 370 एवं 35 ए का खात्मा, नागरिक संशोधन अधिनियम,प्रधानमंत्री जनधन योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के इत्यादि सभी योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया।कोरोना के संकट काल आम जनता को संकटकाल में उबारने का कार्य किया है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया साथ ही राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। मोबाइल ऐप के माध्यम से इस रैली को सभी कार्यकर्ताओं ने सुना तथा पूर्व मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष सम्पा साहा,हिसाबी राय सुशील कुमार साह,सुनील सिंह चन्द्रवंशी,अनिकेत गोस्वामी,मंजूर आलम,रंजीत राम,सीताराम सिंह इत्यादि सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और सुना।
ग्राम समाचार, बिक्की भगत पाकुड़


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें