Pakur News: पाकुड़ ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल ने आधी फीस माफ करने की घोषणा की

ग्राम समाचार, पाकुड़। लंबे समय से चल रहे संशय को खत्म करते हुए हाल ही में माननीय शिक्षा मंत्री ने निजी विद्यालयों को वाहन शुल्क माफ करने और  शिक्षण शुल्क लेने की अनुमति दी है।  लॉकडाउन की इस विषम परिस्थिति में अभिभावकों को हो रही आर्थिक परेशानियों को देखते हुए ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल प्रबंधन ने मासिक शिक्षण शुल्क में भी अपने स्तर से राहत देते हुए  लॉकडाउन अवधि में सिर्फ आधा मासिक शिक्षण शुल्क लेने का निर्णय लिया है। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार भगत ने बताया कि हमारे लिये बच्चों का सर्वांगीण विकास हमेशा  सर्वोपरि रहा है इसलिये हमने आधा शिक्षण शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है ताकि अर्थाभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित ना हो। आधे मासिक शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त कोई अन्य शुल्क नहीं लिया जायेगा, फीस भुगतान के लिये दबाव नहीं बनाया जायेगा, फीस भुगतान में देरी होने पर कोई फाइन नहीं लिया जायेगा ना ही ऑनलाइन क्लास को बाधित किया जायेगा।

ग्राम समाचार बिक्की भगत पाकुड़


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें