Pakur News: महेशपुर में ठनका गिरने से तीन बच्चा समेत पांच की मौत

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई तेज बारिश के दरम्यान बज्रपात होने से दो अलग-अलग गांव में (3) बच्चे समेत (5) लोगों की मौत हो गई। वही (2) बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों का पहचान थाना क्षेत्र के जुगिडीह गांव के एलेसन सोरेन (15) वर्ष, बाबुधन सोरेन (7) वर्ष, जीतराम हेम्ब्रम (12) वर्ष, सिमलढाप गांव के सुशील मरांडी (25) वर्ष एवं गोबिंदपुर देविधन (40) वर्ष के रूप में हुआ हैं। वही जख्मी बच्चों का पहचान थाना क्षेत्र के जुगिडीह गांव के महेश सोरेन (10) वर्ष एवं शिमलढाप गांव के प्रकाश मरांडी (10) वर्ष है। घटना के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जख्मी बेटा का इलाज कराने पहुंचे महेश सोरेन के पिता विनज सोरेन ने बताया कि शाम को हल्की बारिश हो रही थी। उस वक्त महेश सोरेन आम के पेड़ के नीचे खड़ा था। उसी वक्त ठनका आम के पेड़ पर गिरा। जिसके चपेट में उसका पुत्र घायल हो गया। वही तीन अन्य बच्चे की मौत हो गई। वही सिमलढाप गांव स्थित वहीयार के नाला में मछली पकड़ने के सिमलढाप गांव के सुशील मरांडी (25) वर्ष एवं गोबिंदपुर देविधन (40) का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकि एक (10) वर्षीय बच्चा प्रकाश मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें