Narayanpur News (Jamtara) पंचायत सचिव के साथ कि गई बैठक


ग्राम समाचार नारायणपुर:
नारायणपुर बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव के द्वारा प्रखंड के सभी 25 पंचायतों के पंचायत सचिव के साथ बैठक कर मनरेगा योजना में तेज़ी के साथ वृक्षारोपण तथा बागवानी कार्य मे तेज़ी लाने का  निर्देश दिया है। प्रखंड के सभी पंचायतों में टारगेट के मुताबिक काम को प्राथमिकता देते हुए बागवानी कार्य की मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश पंचायत सचिवों को दिया गया। बैठक में जल संचयन को लेकर किये जा रहे टोसीबी, डोभा और तालाब की खुदाई पूरा करने तथा सभी योजनाओं में प्रवासी मज़दूरों को लगाने की बात कही गयी। इसके अलावे बागवानी कार्य मे लगाए गए आम के पौधे की देखभाल करने हेतु लाभुको को प्रेरित करने की भी बात भी हुई, ताकि समय पूर्व फलदार पौधे आसानी से बड़े हों सके ,जिससे बागवानी कार्य का मिशन पूरा हो सके। बातों ही बातों में बीडीओ ने पीएम आवास योजना की प्रगति पर भी पंचायत सचिवों के साथ इस बैठक में चर्चा किये। बैठक में कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।
अमरनाथ मिश्रा, ग्राम समाचार, नारायणपुर
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें