Pakur News: लिट्टीपाड़ा सिंगलोम ओपी थाना क्षेत्र में गिट्टी लोड एलपी ट्रक पलटने से कई घंटे यातायात बाधित रही

ग्राम समाचार, पाकुड़। लिट्टीपाड़ा सिगलोंम ओपी थाना क्षेत्र के गोड्डा- धर्मपुर मुख्य सड़क पर महुआटाड़ के समीप मंगलवार देर रात गिट्टी लोड एलपी ट्रक पलट जाने से सड़क जाम हो गया।जिससे दोनो तरफ की यातायात आवागमन बाधित रही।एवं वाहनों की दूर लंबी कतार खड़ी हो गई। घटना कि खबर सुनते ही थाना प्रभारी एसके सिंह घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली।एवं सड़क जाम को हटाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही प्रभारी सिंह ने बताया कि कल  बारिश होने की वजह से सड़कों में  जल का जमाव होने के इस कारण चालक के द्वारा गाड़ी अंसतुलित होकर पलट गई।पूर्व से ही एक और गाड़ी उसी जगह में फंसी हुई थी।इस कारण से सड़क जाम हो गया। छोटी वाहनों के आवागमन के लिए बगल से ही एक रास्ता बना दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गिट्टी लोड ट्रक लिट्टीपाड़ा की ओर से गोड्डा की ओर जा रहा था। रात्रि 11बजे महुआटांड़ के समीप पूर्व से ही एक ट्रक( एनएल 01 एडी 9106) सड़क पर ही खराब पड़ा हुआ था। खराब पड़ी ट्रंक के किनारे से दूसरी ट्रंक  संख्या बीआर 11एस 3729 पार कर रहा था। इसी बीच ट्रक का संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक पलट गया। एवं किसी भी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है।लेकिन दोनो  गाड़ी के बीच सड़क में पड़ा इससे गाड़ी का आवागमन कई घंटे बाधित रहा।सड़क पर से गुजरने वाले राहगीरों को भी आने जाने में काफी मुश्किलें हुई।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस सड़क जाम को हटाने में जुटी थी।

ग्राम समाचार, जितेन मंडल लिट्टीपाड़ा


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें