Pakur News: मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से जिले में सभी प्रखंडो में जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा भोजन

ग्राम समाचार, पाकुड़। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इस अवधि के दौरान जिला प्रशासन, पाकुड़ के द्वारा सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसे राज्य स्तर से शुरू किए गए मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से
गरीब,असहाय,दिव्यांग,प्रवासी मजदुर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में पाकुड़ जिले में भी मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरुआत की गई है। जिले में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन पूर्ण रूप से जेएसएलपीएस की सखी मंडल की दीदियों के  द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य मे जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सभी तरह की संभव मदद दी जा रही है। पूरे जिले के 117 पंचायतों के 167 मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से  बुधवार को 12,704 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें