Pakur News: पाकुड़िया सीमा सड़क संगठन में कार्य करने हेतु श्रमिक रवाना

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखण्ड के फुलझींझरी और राजपोखर पंचायत से लेह लद्दाख,जम्मू - कश्मीर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन सड़क निर्माण कार्य में काम करने के इच्छुक 10 कामगार (श्रमिक) को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के द्वारा रवाना किया गया।बीडीओ के द्वारा जानकारी दिया गया कि उनका निबंधन कर उन्हें दुमका से रवाना होने वाली विशेष ट्रेन तक पहुंचने में जिला प्रशासन पाकुड़ सहयोग करेगी तथा सभी कामगारों को योग्यतानुसार मासिक पारिश्रमिक सीधे उनके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। यह कार्य अगले छह माह के लिए होगा।
बीडीओ ने बताया कि अनस्किलड कामगारों को 15,900 - 18,600 रुपए, मेट कामगारों के लिए 18,500 - 21,100 रुपए, सेमी स्किल्ड कामगारों 17,500 - 20,500 एवं स्किलड कामगारों को 23,000 - 26,000 मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। बीडीओ श्री चौधरी ने कहा कि स्वेच्छा से कामगारों को बीआरओ के साथ जाना है। जाने वाले सभी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा निबंधन कराया जाएगा। कामगारों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। स्वेच्छा से काम करने के लिए जाने वाले कामगारों को जिला प्रशासन पाकुड़ द्वारा बीआरओ के विशेष ट्रेन से रवाना के लिए दुमका स्टेशन तक छोड़ा जाएगा।मौके पर बीपीएम मो फ़ैज़ आलम,बीपीओ राजीव कुमार,अनूप कुमार और बिनोद कुमार हांसदा इत्यादि उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें