ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार बंटू के नवगछिया आगमन पर शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा और रमेश राय ने पार्टी के अंगवस्त्र से और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सलिल कसेरा, जिला मंत्री अनीश यादव, सौरभ पोद्दार और भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, जिला मंत्री राजेश गुप्ता ने अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा वाणिज्य मंच के जिला संयोजक मुरारी चिरानीयां और नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल ने मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र से उनका स्वागत किया। वहीं स्वागत कार्यक्रम के बाद बाजार में घुम घुम कर केंद्र सरकार के उपलब्धियों का पत्रक वितरण किया गया।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें