ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के मैरा बरमसिया गांव में बृहस्पतिवार को 2 पक्षों के बिच हुई विवाद को लेकर पहाड़िया समुदाय के लोगों ने आक्रोशित होकर सरकारी जल टंकी में ताला लगाकर पानी लेने से रोक लगा दिया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर पुलिस के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ बरमसिया गांव पहुँच कर मामले को समझाबुझाकर शांत कराते हुए चापाकल से ताला खुलवाया। पुलिस के समझाने के पश्चात उक्त जल टंकी के नल से ताला को खुलवाकर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया गया।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें