Pakur News: जिले के तीन पाॅजेटिव मरीजों ने कोरोना को दी मात/ सिविल सर्जन डाॅ आर. डी. पासवान ने उपहार समेत विदा किया





ग्राम समाचार पाकुड़,ब्यूरो रिपोर्ट:-गुरुवार को पाकुड़ जिले के कोरोना के तीन मरीजों ने बीमारी को मात देते हुए जिंदगी की जीत हासिल की। इन सभी मरीजों की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें एक गर्भवती महिला, एक पुरुष और एक बच्चा है। डॉक्टरों ने सभी को 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है। गुरुवार को आई फॉलोअप रिपोर्ट में से तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन डॉ० रामदेव पासवान व अन्य पदाधिकारियों ने कोविड-19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंचीं, लिट्टीपाड़ा से तीन निगेटिव आये मरीजों को जरूरी सामानों, राशन कीट के साथ एंबुलेंस में बैठाकर उनके घर भेज दिया। अब सभी मरीज होम क्वारेंटाइन में रहेंगे।
घर में भी सोशल डिस्टेंस करेंगे फॉलो:-
डिस्चार्ज मरीजों के घर भेजते समय सिविल सर्जन ने कहा कि वह अपने घरों में अपने आप को अलग रखेंगे। उनके हर इस्तेमाल करने वाली चीज को अलग रखना होगा। किसी प्रकार की परेशानी होने पर वह स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान सभी तीन लोगों को होम क्वारेंटाइन में इस्तेमाल के लिए सभी जरूरी सामान उपहार समेत दिया गया।
  -: आर. के. पाण्डेय, पाकुड़ :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें