Kundahit News (Jamtara) लड़की को बहला फुसला कर अपहरण करने का मामला दर्ज

ग्राम समाचार कुंडहित:
कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़शिमला निवासी राजीव मंडल ने थाना में उनके लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया है जिसमें 3 जुन को करीब वह सुबह 11:00 बजे घर जा रहा था। रास्ते पर स्थित  काली मंदिर के पास देखा कि नाला थाना अंतर्गत देवलकुंडा निवासी उज्जवल माजी के साथ एक अज्ञात लड़का मेरी पुत्री रिंकू मंडल उम्र 16 वर्ष को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल में बैठा कर शादी के नियत से लेकर भाग गया। जब मैं घर पहुंचा तो देखा कि घर से नगद 20 हजार लेकर मेरी लड़की रिंकू मंडल उसके साथ भाग गए। आवेदन में लिखा है कि इसके पूर्व में उज्जवल माजी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। आवेदन कर्ता के आवेदन पर गुरुवार को कुंडाहित थाना कांड संख्या 27/2020 भादवी 366A/ 379 दर्ज कर कुंडहित पुलिस अनुसंधान में जुट गई।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें