ग्राम समाचार, पाकुड़। समाहरणालय सभागार में बुधवार को पोषण अभियान अंतर्गत जिला अभिसरण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने की। मौके पर उप विकास आयुक्त राम निवास यादव उपस्थित थे। उपायुक्त ने समीक्षा क्रम में पोषण अभियान के तहत सामुदायिक आधार गतिविधि (सी. बी. एक्टिविटी) में तीन प्रखंडों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं होने के कारण राज्य स्तर पर जिले का प्रदर्शन प्रभावित हुआ। इस पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव को खराब प्रदर्शन करने वाले तीन प्रखंडों महेशपुर, पाकुड़िया एवं हिरणपुर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। बैठक में व्यस्ततम स्थानों पर शिशु स्तनपान कक्ष बनाने को लेकर चर्चा हुई। इस पर उपायुक्त ने बस स्टैंड पाकुड़, सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं समाहरणालय में स्थान चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं, बच्चों को माता के द्वारा स्तनपान कराने के लिए जागरूक करने के लिए सास-बहू सम्मेलन का आयोजन करने पर बल देने की बात कहीं। इस कार्य में झारखंड राज्य आजिविका मिशन को दीदी समूहों के माध्यम से सहयोग करने को कहा गया। ग्रोथ मानीटरिंग के लिए पूर्व में विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई मशिन आधे से ज्यादा खराब होने के कारण विभाग से मशीनों को दुरूस्त करने के लिए पत्राचार करने का उपायुक्त ने निर्देश दिया। उपायुक्त ने महिला पर्वेक्षिकाओं का प्रशिक्षण जिला स्तर पर सूचना भवन एवं समाहरणालय सभागार में करने एवं आंगनबाड़ी स्तर के कर्मियों का प्रशिक्षण प्रखंड स्तर पर अविलंब शुरू करने को कहा। टेक होम राशन (टीएचआर) को लेकर जेएसएलपीएस के साथ समाज कल्याण विभाग का बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा। कहा कि टीएचआर की गुणवत्ता को लेकर कोई समस्या है तो उपलब्ध कराएं जाने के समय ही जांच कर उस पर आपत्ति जताएं। वितरण के पश्चात सवाल खड़ा कर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देना सही नहीं है। उपायुक्त ने वितरण के लिए एक तिथि निर्धारित करने को कहा ताकि प्रखंड व जिला स्तर से अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर जांच की जा सके। उन्होंने जेएसएलपीएस के परियोजना पदाधिकारी प्रवीण मिश्रा को जरूरी दिशा निर्देश दिया। बैठक में महिला पर्वेक्षिकाओं को डीएमएफटी फंड से स्कूटी देने को लेकर दिए गए निर्णय पर भी चर्चा हुई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि दो महिला पर्वेक्षिकाओ को स्कूटी दिया गया है। शेष के लिए क्रय किया जाना है। इस पर उपायुक्त ने स्कूटी क्रय कर वितरण करने का निर्देश दिया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर वर्ष 2018 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र समाज कल्याण द्वारा उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि इसे अविलंब विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि अगली राशि उपलब्ध कराई जा सके। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न प्रखंडों में नये आंगनबाड़ी भवन का जो निर्माण कार्य चल रहा है। उसे अविलंब पूरा करें। उपायुक्त ने 800 आंगनबाड़ी केंद्र जिनका जिर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। उसकी नियमित मानिटरिंग करने को कहा। कहा कि लाक डाउन अवधि में कार्य बंद हो गया था, लेकिन इसमें फिर से तेजी आ गई है। इसका निरीक्षण करें। इसके अलावा पोषण वाटिका लगाने के लिए समाज कल्याण एवं जेएसएलपीएस को समन्वय बनाकर काम करने को कहा। महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करने को कहा। उपायुक्त ने बीज- खाद आदि का वितरण कर पोषण वाटिका लगाने को कहा। साथ ही लाभुकों को बताएं कि पोषण वाटिका में कौन – कौन से पौधे लगाने हैं। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिया। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी चंद्रभूषण तिवारी, सिविल सर्जन डा. राम देव पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गानंद झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी महेश राम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी शिव नारायण यादव, सभी प्रखंडों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) आदि उपस्थित थे।
Home
Uncategories
Pakur News: उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण करने एवं जिर्णोद्धार कार्य की मानीटरिंग करने को कहा
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें