ग्राम सामचार, पाकुड़। नगर के स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्राचार्य डॉ विजय कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया। प्राचार्य डॉ कुमार ने अपने एक संदेश में बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हमे यह सिखाता है कि हर हाल में हमे पर्यावरण की रक्षा करनी है। कोरोना वॉयरस और लॉक डाउन के कारण पर्यावरण दिवस का पालन घरों के आस पास पेड़ लगाकर, पॉलीथिन का इस्तेमाल न करके, बिजली एवं ए सी का उपयोग कम करके किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि पशु पक्षियों का ख्याल रखना एवं अपने आसपास के साफ- सफाई रखने से हमारी आनेवाली पीढ़ी स्वस्थ रहेगी। उनके अनुसार पिछले कुछ महीनों में जो भी घटित हुआ वह हमें याद दिलाता है कि हमारे आसपास के वातावरण में जो संतुलन बना हुआ है वह बहुत ही नाजुक है। एक छोटी सी गलती इस संतुलन को बिगाड़ सकती है।
ग्राम सामचार, बिक्की भगत पाकुड़

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें