Bhagalpur News:देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ ईनामी अपराधी गिरफ्तार

एसएसपी आशीष भारती
बरामद हथियार
ग्राम समाचार, भागलपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर आशीष भारती ने शुक्रवार को बताया कि घोषित ईनामी अपराधीयों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे विशेष समकालिन अभियान के तहत निर्देशित सभी थानाध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उक्त आदेश को क्रियान्वित किया गया। उक्त आदेश के आलोक में पीरपैंती थाना क्षेत्र के घोषित ईनामी अपराधी लव कुश यादव (22वर्ष) पे0-जय प्रकाश यादव सा०-मधुवन टोला थाना-पीरपैंती के विरूद्ध पीरपैंती थानाध्यक्ष द्वारा दल -बल के साथ सघन छापामारी करते हुए, पीरपैंती थानांतर्गत मधुवन टोला परीया घाट पुल के पास से अभियुक्त लव कुश यादव को एक देशी कट्टा एवं 315 बोर का पाँच जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त ने अपने बयान में कई लूट कांड़ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। छापामारी दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के द्वारा पुरस्कृत किया गया। छापामारी दल में थानाध्यक्ष पीरपैंती थाना राकेश कुमार, सिपाही भोला कुमार, लक्ष्मण पासवान, राहुल कुमार, सैफ जवान समर बहादुर सिंह और गृह रक्षक सोनू कुमार, नवीन कुमार सिंह शामिल थे।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें