Dumka News: सड़क हादसा में व्यक्ति का पैर टूटा

सड़क दुर्घटना में घायल बालेश्वर सोरेन
ग्राम समाचार, दुमका । गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे के आश्रम चापुड़िया के बेदिया मोड़ के पास शुक्रवार को एक अज्ञात मारुति के चपेट में आने से एक व्यक्ति के का पैर टूट गया। मिली जानकारी के मुताबिक सोनाराय ठाड़ी का बालेश्वर सोरेन अपने पत्नी को पीछे बिठाकर ससुराल छोटा चापुड़िया पहुंचने वाला था कि तेज रफ्तार से जामताड़ा से दुमका जा रही मारुति टक्कर मार कर निकल गयी। बालेश्वर का ससुराल महज सड़क आर-पार ही था । सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। घायल का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहाँ चल रहा है।
        केसरीनाथ यादव,ग्राम समाचार, मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें