ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया विभागीय निर्देशानुसार विगत एक जून से 2020 से विद्यालयों को गैर शैक्षणिक कार्य के लिये खोला गया है । इसके लिये सभी प्रधानाध्यापकों ने शिक्षकों का रोस्टर बनाकर कार्यालय को उपलब्ध कराया है । इस अवधि में शिक्षक बच्चों का टी सी निर्गत करने तथा नये बच्चों के नामांकन का कार्य करेंगे।उक्त जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जलेश्वर साह ने दी । श्री साह ने बताया कि शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे इसके अतिरिक्त पुस्तक वितरण एवं कोविड 19 के कारण बंद हुए अवधि का बच्चों को चावल वितरण सहित अन्य जरूरी कार्य प्रतिपूर्ति भत्ता का वितरण आदि संपादित करेंगे । बी ई ई ओ श्री साह ने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्यालय अवधि तक स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य है । इसका नियमित अनुश्रवण भी किया जा रहा है । अनुपस्थित पाये जाने वाले शिक्षकों पर आवश्यक कार्यवाई की जा सकती है । बी आर सी द्वारा 2020 - 21 के लिये साईकिल , छात्रबृत्ति , पोषक आदि के लिये शिक्षकों से विहित प्रपत्र में मांग की गई है ताकि विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों को सही समय पर इसका लाभ मिल सके।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें