Jamtara News चाइना समान का विरोध करने का संकल्प लिया, युवा कांग्रेस कमेटी ने शहीद सैनिकों की याद में अर्पित किया श्रद्धांजलि


ग्राम समाचार जामताड़ा: 
युवा कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष विनोद क्षत्रिय के नेतृत्व में स्थानीय सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर भारत-चीन के बॉर्डर पर झड़प में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों युवा कांग्रेसी शामिल हुए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस होकी प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए हिंदुस्तानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान भारत के वीर सपूतों अमर रहे, भारतीय आर्मी जिंदाबाद, भारतीय सैनिक जिंदाबाद, चाइना मुर्दाबाद आदि नारे लगाए गए। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद छत्रिय ने कहा कि कल जिस प्रकार चाइना बॉर्डर में चाइनीस सैनिकों द्वारा भारत के सैनिक पर हमला किया गया। आज जिस प्रकार चाइना वालों ने घिनौना कार्य किया है। हम सभी भारतीय उसका पुरजोर विरोध करेंगे और हम लोग चाइना समान का विरोध करेंगे और जितने चाइनीस सामान है। उसे जलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि अब बोलने और समझने का वक्त नहीं है। जिस प्रकार चाइना के सैनिकों ने हम भारतीय सैनिकों पर हमला किया आप उसका मुंहतोड़ जवाब दें हम सभी भारतीय आपके साथ है और जितने भी भारतीय सैनिक है उसका सर झुकने नहीं देंगे। हमारा एक एक सैनिक एक हजार के बराबर है। मौके पर तनवीर आलम ,सलिल देव, परमेश्वर मंडल, परिमल बाउरी, गणेश कुमार, सौरभ कुमार, सूरज महतो, गौतम सिंह, कुंदन झा आदि मौजूद थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें