ग्राम समाचार, भागलपुर। अखिल भारतीय उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित मंच द्वारा बुधवार को केदारनाथ आपदा के 7वीं बरसी पर ऑनलाइन वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से बूढ़ानाथ प्रांगण के बाहर व दिल्ली आवास पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। हवन एवं प्रार्थना सभा द्वारा उन्हें याद किया गया। ऑनलाइन वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का संयोजन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पद्मविभूषण श्री जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज, जगतगुरु स्वामी अनंताचार्य जी महाराज, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केदारनाथ आपदा में अपने परिजनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों के सदस्य, साधु-संत, सामाजिक, आध्यात्मिक संगठन के बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। केदारनाथ के उस भीषण आपदा का केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे सपरिवार प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं। 7 साल पहले आपदा की उस रात श्री चौबे सपरिवार एवं अपने कुछ नजदीकी मित्रों के साथ केदारनाथ में ही उपस्थित थे। उस आपदा की रात को याद कर वे भाव विह्वल हो उठे। इससे पहले भारत चीन सीमा पर मां भारती के वीर सपूतों की हुई शहादत को सादर नमन किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि देशवासी अपने वीर शहीदों के अमर शहादत को कभी नहीं भूलेंगे। देश आपका बलिदान हमेशा याद रखेगा। शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से गुजारिश की कि जिन पीड़ित परिजनों को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है। उन्हें यह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों की भावनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री रावत ने ऑनलाइन वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ में आई भीषण आपदा को 7 साल बीत गए। इस आपदा में हजारों लोगों की अकाल मृत्यु हो गई,कई लापता हुए, जानमाल का भीषण नुकसान हुआ। आपदा में मारे गए सभी लोगों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ। केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने केदारनाथ आपदा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। कॉन्फ्रेंस का संचालन अर्जित चौबे ने किया। इस मौके पर नीता चौबे, सुरभि चौबे ,मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, पंकज सिंह, शशि मोदी, गौरव दास, भाजपा नेता देवकुमार पांडे, अभय घोष सोनू, अनूप लाल साह, अजय साह, सज्जन साह, घनश्याम पाल, अमरदीप साह, संजय भट्ट, अरुण भगत, चन्दन पांडे,मुन्ना सिंह,सुधीर चौधरी, मनोज हरि, मुकेश सिंह, संजय भगत, आशीष पांडे, बब्बन मिश्रा, चन्दन ठाकुर, सिद्धार्थ साह, मोहित सिंह, हेमंत कुमार, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, रीता गुप्ता, पूनम शर्मा, रूबी दास, मणि सिंह बादल तिवारी, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:केदारनाथ आपदा के 7वीं बरसी पर ऑनलाइन वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा हवन एवं पूजन का हुआ आयोजन, दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि, भारत चीन सीमा पर शहीद हुए वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें