Pakur News: महेशपुर प्रखण्ड मुख्यालय में खुले गए कपड़े एवं जूते दुकानों को एसडीओ एवं एसडीपीओ ने निरीक्षण कर दुकानों को बंद करवाया

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर अनलॉक वन में सरकार व जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं प्राप्त होने के बावजूद महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में खोले गए कपड़े, जूते आदि के दुकानों को आज गुरुवार देर शाम पाकुड़ एसडीओ प्रभात कुमार और महेशपुर एसडीपीओ शशि प्रकाश ने संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए सभी खुले गए दुकानों को बंद कराया। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई की जबतक सरकार व प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिलती है तबतक दुकान न खोले जाय। तथा उन्होंने हिदायत देते हुए कहां की यदि निर्दशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीओ रितेश जयसवाल, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र रविदास, थाना प्रभारी उमा शंकर सिंह सहित सीआई देवकांत सिंह व पुलिस बल मौजूद थे।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें