Bhagalpur News:मोदी सरकार ने लोगों के मन में जगाई नई उम्मीद – राधामोहन शर्मा

ग्राम समाचार, भागलपुर। रानी तलाब स्थित भारतीय जनता पार्टी  कार्यालय में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रोहित पांडे एवं प्रीति शेखर ने संयुक्त प्रेस वार्ता किया। प्रथम वर्ष पूरे होने पर राधामोहन शर्मा ने कहा कि मोदी 2.0 का पहला साल देश के इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो गया है। यह एक साल देश के सभी राजनीतिक दलों के लिए एक मिसाल के समान है। काम करने वाली सरकार कैसी होती है एक वर्ष में अपने लिए गए निर्णय के जरिए केंद्र ने यह साबित किया है कि यह सरकार पहले की तरह कांग्रेसी सरकारों की तरह चुनौतियों के भागने वाली नहीं है। बल्कि 56 ईंच का सीना तान उन चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली सरकार है। केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही धारा 370 जैसी दशकों से प्राप्त समस्या पर संवैधानिक सर्जिकल स्ट्राइक करके अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। एक देश एक विधान और एक निशान से दशकों पुराने संकल्प को पूरा करके देश के टुकड़े टुकड़े करने वाले तत्वों को यह साफ कर दिया था कि भारत अब बदल चुका है। बाद में तीन तलाक जैसी सदियों पुरानी जैसी क्रूर और अमानवीय प्रथा की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने, आतंक पर कड़े प्रहार के लिए यूएपीए बिल को मंजूरी आदि कई ऐसे काम हुए जिनसे लोगों के मन में नई उम्मीदों को जन्म दिया। इसके अलावा मोदी सरकार ने गरीबों किसानों और व्यापारियों के कल्याण के लिए कई ऐसी पथ प्रदर्शक और क्रांतिकारी योजनाओं की शुरुआत की है। जिनमें देश को बदलने की क्षमता है। मोदी सरकार के एक वर्ष में देश को  कोरोना संकट से भी जूझना पड़ा। लेकिन प्रधानमंत्री के सजगता और दूरदर्शिता के कारण आज भारत की स्थिति अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन सरीखे देशों से भी बेहतर  रही। आपदा के लोगों को राहत देने और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हाल ही में आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत 20 लाख करोड़ पैकेज का एलान किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री ने लैंड, लेबर,  लिक्विड के साथ इकोनामी, इन्फ्राट्रक्चर, डेमोग्राफी और डिमांड जैसे 5 पिलरों को मजबूती देने का जो आह्वान किया है, उसमें न केवल आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, बल्कि देश को बुलंदी पर पहुंचाने में भी काफी मदद मिलेगी। इस योजना के जरिए हर क्षेत्र में स्वदेशी वस्तुओं को देश में बढ़ावा मिलेगा। इसलिए सरकार के आर्थिक पैकेज में कुटीर उद्योगों एवं मझोले उद्योगों और किसानों पर खास फोकस किया गया है। वास्तव में इस वर्ष में सरकार ने जो खाका खींचा है उससे काफी दूरगामी परिणाम आने वाले हैं। सरकार ने यह साबित किया है कि अगर काम करने की मंशा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। वही प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है एवं विश्व के अन्य देशों का भारत के प्रति सोंच और आस्था भी बदला है। आज नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष एवं उनके नेतृत्व में भारत सरकार का नेतृत्व करते हुए 6 बेमिसाल वर्ष पूर्ण हुए हैं जिसमे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मुख्य रूप से नरेंद्र मोदी की सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। धारा 370 और अनुच्छेद 35A को हटाकर कश्मीर के मसले को जड़मूल से समाप्त किया। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक जैसे अमानवीय नियमों को कानून बनाकर समाप्त किया। विदेशी अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिक संशोधन कानून बनाकर प्रताड़ना और अपमानित होने से बचाया। नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 कोरोना वैश्विक महामारी से निबटने हेतु गरीब कल्याण के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज की घोषणा कर राहत पहुंचाने का अद्भुत प्रयास किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने का स्वाभिमानी संकल्प कराया जिससे किसानों, मजदूरों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम वर्गीय उद्योग का विकास होगा। कोरोना की वैश्विक जंग में भारत आत्मनिर्भर बन पीपीई किट, वेंटिलेटर, फेस मास्क बनाने में उत्कृष्ट स्थान पाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कोरोना संकट एक संकेत के साथ एक संदेश लेकर आया है। आत्मनिर्भरता और 21वीं सदी भारत की हो, यह हमारा सपना ही नही हम सभी की जिम्मेदारी भी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस और भाजपा के सोशल साइट्स पर लाइव आकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक वर्ष के महत्वपूर्ण कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वितीय कार्यकाल का यह प्रथम वर्ष “कड़े और बड़े फ़ैसलों” व “चुनौतियों को अवसरों” में बदलने के लिए जाना जाएगा। इस एक वर्ष में उन्होंने उन फ़ैसलों को धरातल पर उतारा जो दशकों से प्रतीक्षारत थे। इन फ़ैसलों ने देश की तस्वीर बदल दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण महामारी में सभी लोग देश के साथ पर कोंग्रेस एवं राजद के नेता इस संकट में लॉक हो गए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इतनी बड़ी कोरोना संकट से जूझ रहा है लेकिन कॉंग्रेस एवं राजद मदद के बजाय राजनीतिक कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता बंटी यादव मीडिया प्रभारी इन्दु भूषण झा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें