Pakur News: महेशपुर टास्क फोर्स टीम ने कसा अवैध बालू खनन माफियाओं पर शिकंजा, विभिन्न घाटों से 30 ट्रैक्टर किया जब्त

अवैध खनन पर तीन दिन में दो बड़ी कार्रवाई

ग्राम समाचार, पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदा 30 ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।  आपको बताते चलें कि बीते कल बुधवार को पाकुड़ डीसी कुलदीप चौधरी द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक कर अवैध खनन तथा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देने के साथ ही बृहस्पतिवार को जिला टास्क फोर्स की टीम ने
महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम बालू घाट, बाबूपुर बालू घाट और सिंघना बालू घाट में बेधड़क छापेमारी कर लगभग 30  ट्रैक्टर को जब्त किया है। टास्क फोर्स टीम का नेतृत्व एसडीओ प्रभात कुमर के नेतृत्व में किया गया। टास्क फोर्स की टीम में डीएमओ उत्तम कुमार विश्वास, डीटीओ राजीव रंजन, एसडीपीओ महेशपुर शशि प्रकाश, सीओ रितेश जयसवाल, इन्सपेक्टर सुरेंद्र रविदास, थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह एवं सीआई देवकांत सिंह शामिल थे। इस बेधड़क छापेमारी के दरम्यान एसडीओ प्रभात कुमार अलग ही अंदाज में नजर आये, उन्होंने छापेमारी में बांसलोई नदी में उतरकर बालू माफियाओं को खदेड़ा। छापेमारी में टास्क फोर्स की टीम को देखते ही सभी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग निकले। जब्त सभी ट्रैक्टरों को महेशपुर थाना में रखा गया है। महेशपुर के विभिन्न नदी घाट से अवैध बालू के धंधे पर लगाम कसने के लिए टास्क फोर्स की टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर कार्रवाई करने को लेकर बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि बालू माफियाओं द्वारा महेशपुर के विभिन्न बालू घाटों से बालू उठाव कर पश्चिम बंगाल में सप्लाई का गोरखधंधा चल रहा था। जिसको लेकर महेशपुर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व लगातार छापेमारी कर बंगाल सीमा से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया था। बालू के अवैध परिवहन मामले में लगातार मिल रही शिकायत के बाद उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बीते कल टास्क फोर्स टीम के साथ बैठक कर अवैध खनन तथा परिवहन के खिलाफ रोक लगाने का निर्देश दिया था। जिसको लेकर टास्क फोर्स टीम द्वारा छापेमारी कर ट्रैक्टर को जब्त किया।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर





Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें