Dumka News : गैस कन्टेलर पलटी, बाल बाल बचे चालक

दुमका-फतेहपुर सड़क के जिरुलिया के सड़क किनारे गिरा तेल लदा कंटेनर
ग्राम समाचार, दुमका। दुमका फतेपुर मसलिया मार्ग पर जिरुलिया के पास एक गैस भरा कंटेनर ट्रक पलट गया । घटना में चालक एवं उपचालक बाल बाल बचा। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पहुंच कर गैस रिसाव कर रहे कंटेनर से लोगो को बचाने की लिए आवगमन पर रोक लगा दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घटना स्थल पर तैनात कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गैस कंटेनर कोलकाता से भगलपुर जा रहा था लेकिन संतुलन बिगड़ जाने से जिरुलिया के पास सड़क से नीचे जा गिरा । घटना के बाद पीछे से आरही दूसरी गाड़ी एवं ग्रामीणों के मदद से चालक को बाहर निकाला गया और जामा थाना पुलिस के आने से पहले ही चालक को दुमका ले गए।
केसरीनाथ, ग्राम समाचार, दुमका ।

Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें